ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास,

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास,विरोध करने पर बाल पकड़कर महिला को बेरहमी से पीटा

हापुड़:

थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर कुछ आरोपियों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 22 जुलाई को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान अज्ञात स्थान पर रह रहा बनवारी, अमरजीत अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर आरोपियों ने पीड़ितों को बेरहमी से पीटा। जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रिश्तेदार के घर पहुंचकर पीड़िता ने उन्हें घटना बताई। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए।
परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page