ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

युवती की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास फेसबुक आईडी पर भाई को एडिटेड फोटो भेजीं

युवती के अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल का प्रयास
भाई को फेसबुक आईडी पर भेजे गए एडिट किए फोटो
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

कोतवाली हापुड़ नगर के गांव बदनौली निवासी एक युवक ने किसी व्यक्ति द्वारा अपनी बहन के फोटो एडिट करके अश्लील फोटो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
ग्राम बदनौली निवासी एक भाई ने कोतवाली हापुड़ में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि उसकी बहन उम्र करीब 19 वर्ष जो कक्षा 12 वीं में दस्तोई के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। उसकी दोस्ती अकील अहमद पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला नवीकरीम हापुड़ से करीब 2 साल पहले हुई थी। उसकी बहन का अकील अहमद के घर आना जाना भी था। युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर उसकी बहन के अश्लील फोटो अकील अहमद के फोटो के साथ भेजे गये हैं तथा कुछ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है। अब उसके मोबाइल पर कोई व्यक्ति फोन करके धमकी दे रहा है कि या तो 2 लाख रुपये दे दो नहीं तो वह मेरी बहन के अश्लील फोटो वायरल कर देगा। युवक ने बताया कि भेजे गए फोटो एडिट किए हुए हैं और उन फोटो में चेहरा
उसकी बहन का है तथा शेष शरीर किसी और लडकी का एडिट किया हुआ है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक द्वारा दिए गए फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page