ATMS College of Education Menmoms
News

ATMS Group के फॉर्मेसी विभाग में स्टूडेंट्स ने मनाया गया मस्ती महोत्सव

हापुड़ । ATMS के परमार्थ कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव रजत अग्रवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान में आने वाले सभी छात्रों को विषय शिक्षा के साथ साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से परिपूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी शिक्षा को उपयोगी बनाने का संदेश भी दिया।

फॉर्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने विदाई ले रहे सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
किसी भी तरह की दवाइयां बनाने की नई विधियों को संस्थान का कोई भी छात्र पास होने के बाद भी संस्थान में आकर सीख सके इसकी व्यवस्था भी कर दी गई है, जिससे ATMS ग्रुप का कोई भी छात्र शिक्षा की नई तकनीकों से कभी भी अछूता न रहें।
फॉर्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स की विदाई समारोह को रंगारंग बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की।
छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर बी फार्म अंतिम वर्ष के वंश को मिस्टर फेयरवेल, दिशा को मिस फेयरवेल और डी फॉर्म से नकुल को मिस्टर फेयरवेल एवं गरिमा को मिस फेयरवेल चुना गया। साथ ही नृत्य में खुशी, गायन में सागर, नाटक में भारत व बादल, पर्सनेलिटी में करण व सुहैल और शायरी में निखिल ने बाजी मारी। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सभी छात्र भव्य आयोजन को देखकर झूम उठे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page