ATMS College of Education Menmoms
BreakingNews

भारत से पाकिस्तान जाकर प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू को मिला प्लॉट और कीमती तोहफे, पिता बोले- मेरे लिए वो मर गई

भारत से पाकिस्तान जाकर प्रेमी से निकाह करने वाली अंजू को मिला प्लॉट और कीमती तोहफे, पिता बोले- मेरे लिए वो मर गई

 

भारत से पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से अपनी प्रेम कहानी के जरिए देशभर में चर्चित हुईं अंजू को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंजू को इस्लामाबाद स्थित व्यवसायी और पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी द्वारा 10 मरला आवास भूमि (272.251 वर्ग फीट), 50 हजार का चेक और अन्य उपहार दिए गए हैं। पीएसजी के सीईओ का कहना है कि अंजू और नसरुल्लाह की शादी हुई है, इसलिए हम उसका स्वागत कर रहे हैं।

अब्बासी ने कहा, ‘जब कोई नई जगह पर आता है तो मुख्य समस्या आवास की होती है। चूंकि हमारे पास एक परियोजना चल रही है, तो हमने सोचा कि हम उन्हें (अंजू) यहां जगह दे सकते हैं। हमारे निदेशक मंडल ने इसे मंजूरी दे दी और हमने प्लॉट उनके नाम पर दे दिया।’ मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, ‘ये सभी छोटे उपहार हैं, जिससे उन्हें कोई परेशानी महसूस ना हो और वह अपना घर बना सकें।’


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page