ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

Alia Bhatt रंगीं साउथ इंडिया के रंग में, Birthday पर शेयर किया लेटेस्ट फिल्म RRR से अपना Sita Look

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt Birthday) ने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आने वाली फिल्म आरआरआर (RRR) से उनका लुक रिवील किया है. आलिया भट्ट के इस लुक को देख फैंस फूले नहीं समा रहे.

आलिया ने शेयर किया अपना लुक

फिल्म आरआरआर (RRR) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Look) सीता का किरदार निभा रही हैं और इसी फिल्म से उनके लुक को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आलिया सीता के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आलिया ने इस फोटो के कैप्शन में सीता लिखा है और साथ ही #RRR लिखा है. इससे पहले कल यानी 14 मार्च को आलिया ने अपनी वॉल पर एक और लुक शेयर किया था जिसमें वो भगवान राम की मूर्ति के सामने बैठी हुई थीं.

तेलुगू डेब्यू कर रही हैं आलिया

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की इस फिल्म से आलिया भट्ट अपना तेलुगू डेब्यू कर रही हैं. आलिया ने 14 मार्च की रात को एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो एक ब्लैक शेडेड जगह पर बैठी हुई दिख रही थीं और उनके सामने एक मूर्ति थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि उनका पूरा लुक कल यानी सोमवार को जारी किया जाएगा.

13 अक्टूबर को रिलीज होगी RRR

बता दें कि आरआरआर में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), अजय देवगन (Ajay Devgn) और राम चरण (Ram Charan) धमाका करते दिखेंगे. फिल्म के कुछ पोस्टर, मोशन पोस्टर और टीजर अभी तक रिवील हो चुके हैं और हर एक पोस्ट के बाद से फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है. फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page