ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

अंडर पास के विरोध में धरना दे रहे लोगों से मिलें एडीएम दिया आश्वासन

अंडर पास के विरोध में धरना दे रहे लोगों से मिलें एडीएम दिया आश्वासन

हापुड़-
मेरठ रोड स्थित पंचशील कालोनी के बाहर बनाए जा रहे अंडर पास के विरोध में
सोमवार को भी कालोनी के लोगों का धरना जारी रहा। अपर जिलाधिकारी व रेलवे
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
आपको बता दें,कि पिछले दस दिनों से पंचाशील कालोनी के लोग
रेलवे विभाग द्वारा बनाये बनाये जा रहे अंडर पास के विरोध में धरना दे
रहे है। कालोनीविासयों ने जिला प्रशासन,विधायक,उत्तर रेलवे के मुख्यालय
पर भी शिकायत की गई,सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर कालोनी के सभी घरों
पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए गए।
सोमवार को अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह,रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर
प्रदीप कुमार शर्मा सहित तहसील व नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों को कालोनी के लोगों ने उन्हें बताया कि अंडर पास निर्माण होने
से कालोनी का रास्ता बंद हो जाएगा,जिससे कालोनी में रहने वाले करीब 200
परिवारों का आवागमन बंद हो जाएगा।
एडीएम संदीप सिंह ने नगर पालिका, तहसील प्रशासन को कालोनी के
दूसरी तरफ भूमि की पैमाइश करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रेलवे
अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि अंडर पास का निर्माण इस तरह कराया
जाए जिससे कालोनी के लोगों को परेशानी न हो,इसके लिए मानचित्र में संशोधन
पर विचार करें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page