ATMS College of Education Menmoms
Astrology

Aaj Ka Rashifal, 5 June 2023: सप्ताह का पहला दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में मतभेद के चलते दिन का शुरुआती भाग थोड़ा उदासीन रहेगा लेकिन उसके बाद करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलने की बात बनेगी और मन प्रसन्न रहेगा। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसका ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें, आज आप थोड़े से प्रयास से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे। पहले से चल रही किसी योजना के पूरा होने पर लाभ भी होगा। व्यवसाय से पैसा कमाना निश्चित रहेगा, लेकिन आज उधारी का व्यवहार भी आपको परेशानी में डालेगा, इस पर जितना हो सके नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल में छोटी-छोटी गलतफहमियां बनेंगी, इन्हें आपसी तालमेल से दूर किया जा सकता है। स्वास्थ्य आज लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों में आज धैर्य की कमी रहेगी। यदि आप किसी कार्य में लापरवाही करते हैं तो कोई न कोई कमी रह ही जाती है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें अन्यथा आप दिन का उचित लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। कारोबार की शुरुआत में ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी, लेकिन जब धीरे-धीरे यह जम जाएगा तो अचानक धन के रास्ते खुलने से उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शारीरिक रूप से विपरीत रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी और सहयोग मिलने के बाद भी अधिकांश कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। कामकाज और बिजनेस को लेकर मन बेचैन रहेगा। इसके प्रभाव से मानसिक दबाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। जल्द पैसा कमाने की मानसिकता आज कुछ नुकसान कराएगी, इससे सावधान रहें। धन का आगमन मध्याहन के बाद होगा, लेकिन अनियंत्रित खर्च के कारण जरूरी कार्यों पर खर्च नहीं कर पाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज कई लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करेंगे, लेकिन थोड़े से बौद्धिक प्रयास से आपको अपने हिस्से का लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज दैनिक गतिविधियों की अपेक्षा जोखिम भरे कार्यों से लाभ होने की संभावना है। आज किया गया निवेश जल्द ही फलीभूत होगा और धन की आमदनी में वृद्धि होगी। की से तिकी हो जाती है की तिधी है की उतनी ही खीची है है के है से का है। शाम तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उसके बाद कोई विकार आ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्र या घर-परिवार में आपके महत्वपूर्ण सुझाव मिलने से किसी के जीवन को नई दिशा मिलेगी। लोगों का आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के ताने सुनने पड़ेंगे, लेकिन स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आएगा। बेफिजूल खर्च करने के कारण खर्चों को पूरा करने के लिए आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति व्यापारियों से बेहतर रहेगी, लेकिन पैसों से जुड़ा मामला आज सबके लिए चिंता का विषय रहेगा। अगर सीने में इंफेक्शन का खतरा है तो तले और ठंडे खाने के सेवन से परहेज करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अज का दिन अज्ञ का दिन अप्य कलाफ्रं बाच्य आप दिन की शुरुआत से ही इससे बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन बच नहीं पाएंगे। जो गलती आपने की ही नहीं उसके लिए आपको डांट भी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों या अन्य लोगों से अनबन बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक आज विशेष रूप से सतर्क रहें, एक छोटी सी गलती भी जीवन की दिशा बदल सकती है। कहीं धन लाभ होगा, लेकिन मानसिक उलझन बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कमी रहने पर भी संतोषजनक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग के अलावा बाद में शांति रहेगी। आज आप किसी के गलत काम का विरोध करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। शेयर सट्टे में निवेश करने से शीघ्र लाभ मिल सकता है, इसके अलावा कार्य में धन अटकने की भी संभावना है। मकर राशि वालों की सेहत में गिरावट आ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। कामकाज आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ धीमा रहेगा, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। लाभ-हानि की परवाह किए बिना यदि काम हाथ में लिया जाए तो हानि हो सकती है। घर की फालतू बातों पर बहसबाजी में समय नष्ट होगा। यदि मानसिक अशांति अधिक रहेगी तो पूजा पाठ से भी आपका ध्यान हटेगा और अध्यात्म का लाभ नहीं मिल पाएगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज दैनिक कार्यों के अलावा काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपको कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज ज्यादातर काम किसी और के भरोसे अधूरे रह सकते हैं। कार्य, व्यवसाय या सरकारी क्षेत्र से कोई अशुभ समाचार या कोई अप्रिय घटना मिलने से अशांति रहेगी। धन की आवक सीमित रहेगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने से बजट प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवारी के शेबद से हैनी हो कोटी है, धैर्य रखें। सेहत में अचानक गिरावट आएगी। बड़ों के प्रति सम्मान बढ़ेगा।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page