M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डीएम की कार्रवाई के बाद बीएसए ने बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले,पंकज चतुर्वेदी बने धौलाना बीईओ

डीएम की कार्रवाई के बाद बीएसए ने बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले,पंकज चतुर्वेदी बने धौलाना बीईओ

हापुड़ । बीएसए ने ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। पंकज चतुर्वेदी को हापुड़ और धौलाना ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

बता दें कि हाल ही में बीएसए कार्यालय के दो बाबू कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदा कर्मचारी निखिल शर्मा को एंटी करप्शन की टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जिसके बाद बीएसए कनिष्ठ सहायक को निलंबित और संविदा कर्मी की सेवा समाप्त की गई। बीते शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने सहायक लेखाकार कपिल और निखिल को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन कर भ्रष्टाचार करने के आरोप में बर्खास्त किया था। साथ ही डीसी निर्माण विशाल को चयन प्रक्रिया में अनियमितता और शिकायतों के चलते बर्खास्त कर दिया था।

घटना के बाद बीएसए ने ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।

बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि देशराज वत्स को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बनाया गया है। मनोज कुमार गुप्ता को नगर हापुड़ एवं पिलखुवा की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वेश कुमार को सिंभावली एवं गढ़मुक्तेश्वर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



रचना सिंह 17 मई तक अवकाश पर हैं। पंकज चतुर्वेदी को धौलाना एवं हापुड़ का अतिरिक्त प्रभाब मिला है। हापुड़ विकास क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार रचना सिंह के अवकाश से वापस आने तक रहेगा। योगेश कुमार गुप्ता प्रतीक्षारत रहेंगे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page