ATMS College of Education Menmoms
News

आरोही ने सिल्वर जोन ओलंपियाड ज्ञानवर्धक परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल , शिक्षकों ने दी बधाई

आरोही ने सिल्वर जोन ओलंपियाड ज्ञानवर्धक परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल , शिक्षकों ने दी बधाई

हापुड़। नगर के शिवपुरी स्थित शिवा पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट आरोही सहित अन्य बच्चों ने
सिल्वर जोन ओलंपियाड ज्ञानवर्धक परीक्षा में गोल्ड व अन्य मेडल जीतकर स्कूल के नाम रोशन किया।

जानकारी के अनुसार सिल्वर जोन फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित सिल्वर जोन ओलंपियाड ज्ञानवर्धक परीक्षा में शिवा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की है। स्कूली बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी संस्था समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें कक्षा दो की छात्रा व ब्रज मौहल्ले निवासी आरोही ने गोल्ड मेडल व अन्य बच्चों ने भी पुरुस्कार जीतकर परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया।

ऑफलाइन माध्यम से हुई परीक्षा में स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया था,

प्रिंसिपल राकेश सैनी ने सिल्वर जोन ओलंपियाड में पदक जीतने वाले छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में धैर्य और साहस का विकास होता है। क्योंकि इस माध्यम से बच्चे छोटी आयु में ही अपने भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करने लगते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page