M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नानी के यहां आई युवती से पड़ोसी ने किया रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

नानी के यहां आई युवती से पड़ोसी ने किया रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में अपनी नानी के घर आई एक युवती से पड़ोस के युवक ने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिजन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के गांव में 15 अप्रैल को युवती अपने ननिहाल आई हुई थी। रात करीब आठ बजे युवती के साथ गांव के ही पड़ोसी युवक अभय उर्फ अब्दुल रहमान ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर पिटाई भी की। काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसके मामा और अन्य परिजनों ने
खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान एक मकान के पीछे युवती बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवती की आपबीती सुनकर पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने पीड़िता को धौलाना सीएचसी में भर्ती कराकर मेडिकल भी कराया है। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर युवक के माता-पिता व एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर आए और उनके साथ मारपीट की।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष के तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page