ATMS College of Education Menmoms
News

रेलमंत्री से बोलें प्रभु श्रीराम – दिल्ली से ब्रजघाट तक चलाई जाएं ईएमयू ट्रेन,मिला आश्वासन

केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले भाजपा सांसद अरुण गोविल

-ईएमयु ट्रेन दिल्ली से ब्रजघाट तक संचालित करने की मांग ,हापुड़ ।

मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अरुण चन्द्र प्रकाश गोविल ने केन्द्रीय रेल,सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपकर एक ईएमयु ट्रेन दिल्ली से ब्रजघाट तक संचालित करने की मांग की है।

केन्द्रीय रेल,सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिये पत्र में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर का पौराणिक व धार्मिक महत्व है,प्रत्येक महीने पूर्णमासी के दिन करीब 5 लाख से अधिक श्रद्घालु गंगा स्नान करने के लिए आते है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाली गंगा मेले में करीब 30 लाख श्रद्घालु गंगा स्नान करने के लिए आते है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा मां की नगरी ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की है। सरकार द्वारा इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।

भाजपा सांसद ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट को पौराणिक व धार्मिक स्थान को ध्यानार्थ रखते हुए दिल्ली से एक ईएमयु ट्रेन पिलखुवा हापुड़ से होते हुए ब्रजघाट तक चलवाई जायें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page