M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नहीं थम रहा हापुड़ में तेंदुआ का आंतक, लोगों पर कर रहा है हमला

नहीं थम रहा हापुड़ में तेंदुआ का आंतक, लोगों पर कर रहा है हमला

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में तेंदुएं ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र में देर रात को गांव धनपुरा और बुकलाना के नहर पटरी के पास जंगल में तेंदुए ने दो जगह हमला किया।
पहला हमला गांव बक्सर निवासी अनवार मलिक पर हुआ, जो अपनी पत्नी के साथ बाइक पर लौट रहे थे। बुकलाना के पास तेंदुए ने उन पर झपटा, लेकिन वे बाइक से वहां से निकल गए। दूसरा हमला धनपुरा के जंगल में खेत से लौट रहे किसानों पर हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की। रेंजर करण सिंह और वन दरोगा गौरव सहित अन्य वन कर्मियों ने तेंदुए के पंजों के निशान खोजे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि चार वन कर्मी लगातार कांबिंग करेंगे। उन्होंने लोगों को अकेले खेत पर न जाने की सलाह दी है। उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। इस बीच ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे जंगल जाने से कतरा रहे हैं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page