ATMS College of Education Menmoms
News

उघमियों ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, जमकर किया डांस

हापुड़ । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन चामुंडा पेपर्स पार्क धीरखेडा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर किया।

उद्यमियों ने सभी के साथ पुष्पवर्षा कर जमकर होली खेली। इसमें आर्केस्ट्रा आकर्षण का केंद्र रहा। आर्केस्ट्रा के गायक द्वारा गाए गए होली के गानों पर उद्यमियों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा के गायक ने होली के विभिन्न गाने गाकर उपस्थित लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जमकर नृत्य भी किया।

आइआइए तथा डीआईए पदाधिकारियों ने होली को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। कार्यक्रम में आई आई ए के चेयरमैन श्री शांतनु सिंहल, डीआईए के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, आई आई ए सचिव श्री पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल, डीआईए के सचिव श्री धीरज चुग सोनू, कोषाध्यक्ष श्री अतुल गोयल, आई आई ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक छारिया, राष्ट्रीय सचिव श्री विजय शंकर शर्मा, श्री प्रमोद गोयल, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री राजेंद्र अग्रवाल रोशे जी, श्री नीरज गुप्ता, श्री लवलीन गुप्ता, श्री संजीव अग्रवाल श्री कपिल अरोड़ा, श्री अभिषेक मित्तल श्री हरीश ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page