बसपा नेता पर तेंदुए ने किया ,घायल

बसपा नेता पर तेंदुए ने किया ,घायल
हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धर्म सिंह पर तेंदुए ने हमला किया। रात में नवादा गांव में हुई।
धर्म सिंह सिंभावली मिल क्षेत्र से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। नहर के पुल के पास खेतों से अचानक तेंदुआ निकला। उसने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में पंजे मार दिए। इस दौरान उनकी बाइक भी फिसल गई।
सामने से आ रही एक कार की हेडलाइट और आवाज से तेंदुआ भाग गया। घायल धर्म सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों को तेंदुआ नहीं मिला।
घायल नेता को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग इस घटना की जानकारी से इनकार कर रहा है।
ग्रामीणों ने जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने कहा कि वे गांव और जंगल में जांच करेंगे। तेंदुए की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।