ATMS College of Education Menmoms
News

ईदगाह गेट को ईद से पहले चालु कराने क़े लिए एडीएम व ई ओ को सौंपा ज्ञापन

ईदगाह गेट को ईद से पहले चालु कराने क़े लिए एडीएम व ई ओ को सोपा ज्ञापन
हापुड़।
आज डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार व उप जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमार को ज्ञापन सोपा और ईद से पहले ईदगाह गेट को चालू कराने की मांग की,

सोसायटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के द्वारा सबका साथ,सबका विकास ओर सबके विश्वास पर कार्य करते हुए पूर्व के बोर्ड के कार्यकाल मे नगर पालिका की बोर्ड बैठक में ईदगाह गेट के निर्माण व सौंदर्य करण का प्रस्ताव पास हुआ था जिसका लगभग 3 वर्ष पहले शिलान्यास उद्घाटन लोकार्पण भी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल सारस्वत द्वारा कर दिया गया था, गेट बनकर 98% तैयार हो चुका है काफी दिन पहले,
मगर गेट पर अभी भी जाल चाली बल्ली सेटरिंग आदि बंधी हुई है जिससे आने-जाने में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और जिस कारण पुरानी चुंगी पर जाम की स्थिति बनी रहती है और किसी दिन सेटरिंग बंधे होने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है

अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार व उप जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमार जी से मांग की गई की गेट की जल्द से जल्द फिनिशिंग कराकर ईद से पहले पहले ईदगाह गेट को आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाए, ताकि आम जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बना रहे,
दानिश कुरेशी ने जिला प्रशासन से मांग की अगर ईद से पहले ईदगाह गेट को जनता को समर्पित कर दिया जाता है तो मुस्लिम समाज को ईद पर सरकार के द्वारा यह अनमोल तोहफा होगा,
इस मौके पर डॉ असद सिद्दीकी, डॉ दिलशाद अली, हाजी बाबुद्दीन, कारी शहजाद, ताहिर सेफी, आसिफ मेवाती, मो अफरोज, इलियास अल्वी, प्रधान वसी मोहम्मद आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page