M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

होली से पूर्व भाजपा ने की जिला के सात मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, हापुड़ सहित पांच मंडल अध्यक्ष होल्ड पर

होली से पूर्व भाजपा ने की जिला के सात मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, हापुड़ सहित पांच मंडल अध्यक्ष होल्ड पर

हापुड़। जिले में भाजपा संगठन की दृष्टि से 12 मंडल है। इन मंडलों पर मंडल अध्यक्ष घोषित होने थे, जिसका काफी लंबे समय से इंतजार था। बुधवार देर शाम भाजपा हाईकमान ने जनपद के 12 मंडलों में सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जबकि पांच मंडल अध्यक्षों की सूची को होल्ड कर दिया। हापुड़ विधानसभा के चार मंडलों में केवल बाबूगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष घोषित किया है, बाकी तीन मंडल होल्ड पर है। धौलाना और गढ़ में भी एक एक मंडल प्रतीक्षारत सूची में है।

भाजपा हाईकमान ने हापुड़ विधानसभा के बाबूगढ़ मंडल में कपिल सिंघल को मंडल अध्यक्ष और
जिला प्रतिनिधि कपिल पल को निर्वाचित किया है। हापुड़ उत्तरी, दक्षिण और देहात मंडल को होल्ड पर डाल दिया है। वहीं गढ़ विधानसभा में गढ़ नगर से दीपक गौड मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि तारा केवट, सिंभावली आशीष चौधरी, जिला प्रतिनिधि मनोज जाटव, बहादुरगढ़ तरुण चौहान, जिला प्रतिनिधि हरवीर
लोधी को बनाया है। वहीं धौलाना में पिलखुवा देहात मंडल हेमंत त्यागी, जिला प्रतिनिधि राजू तेवतिया, पिलखुवा नगर मनीष मनीष माहेश्वरी, जिला प्रतिनिधि अमित टोंक, धौलाना योगेंद्र सिसोदिया और जिला प्रतिनिधि मनोज गौतम को बनाया है।

भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को भाजपाइयों ने बधाई देनी शुरू कर दी है। जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा व जिला चुनाव सह अधिकारी एवं जिला महामंत्री पुनीत गोयल ने बताया कि जिले के 12 मंडलों में सात मंडलों पर मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अभी पांच मंडलों पर मंडल अध्यक्षों की घोषणा को होल्ड कर दिया गया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page