M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष रखी व्यापारियों की समस्याएं, सदर विधायक का व्यापारियों ने किया सम्मान, व्यापारियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न – विजयपाल आढ़ती

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष रखी व्यापारियों की समस्याएं, सदर विधायक का व्यापारियों ने किया सम्मान, व्यापारियों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न – विजयपाल आढ़ती

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

सदर विधायक द्वारा हापुड़ के व्यापारियों की समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखकर समाधान करवाने के आश्वासन के बाद शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने सदर विधायक का स्वागत करते हुए उनकी शादी की वर्षगांठ पर बधाईयां दी।

बुधवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण अग्रवाल चीनी वालों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याएं रखीं थीं,जिस पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के कार्यालय पहुंच व्यापारियों की समस्याएं उठाने पर उनका सम्मान कर उनकी शादी की वर्षगांठ पर बधाईयां दी।



सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।



इस मौके पर जिला परवेक्षक सचिन जिंदल, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,जिला महामंत्री विपिन्न सिंघल , जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री उदय कंसल , जिला मंत्री अनुज गर्ग ,जिला प्रचार मंत्री गौरव गोयल ,संरक्षक राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल गोयल आदि मौजूद थे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page