ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

कृष्णा अभिषेक ने साथ विवाद पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘कोई और करवा रहा हमारा झगड़ा’

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक (फोटो साभार: @Krushna Abhishek/Govinda instagram)

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक (फोटो साभार: @Krushna Abhishek/Govinda instagram)

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच अनबन पिछले कई दिनों से चल रही है. गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कृष्णा को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वह जो भी वह कर रहे हैं इसके पीछे कोई और है.

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) जब से कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, तब से लेकर अब तक उनके और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. अब गोविंदा ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कृष्णा को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वह जो भी वह कर रहे हैं इसके पीछे कोई और है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपनी बात रखी. गोविंदा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कौन उनसे ये सब करवा रहा है नहीं तो वह अच्छा लड़का है. वो ये सब करके ना सिर्फ मजे कर रहे हैं बल्कि इससे मेरी इमेज भी खराब हो रही है. जो भी इसके पीछे है वो चाहता है कि हमारे बीच कुछ सही ना हो.’ गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन पिछले कई दिनों से चल रही है.

दरअसल, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में कृष्णा ‘सपना’ का किरदार निभाते हैं और शो पर ऐसा दूसरी बार हुआ जब गोविंदा पहुंचे तो कृष्णा उस एपिसोड से गायब नजर आए, जिसके बाद गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि गोविंदा ने तो यहां तक कह डाला कि अब वो कृष्णा के परिवार से दूरी बनाकर रहना चाहते हैं.

अपने एक स्टेटमेंट में कृष्णा ने कहा था कि गोविंदा उनके बेटे से मिलने हॉस्पिटल भी नहीं आए थे, जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था. वहीं, कृष्णा के इस दावों को खारिज करते हुए गोविंदा ने कहा कि कृष्णा को शायद यह बात पता नहीं होगी कि वह अपने परिवार के साथ बच्चों को देखने हॉस्पिटल गए थे और वहां वह बच्चों की देखभाल करने वाले डॉक्टर और नर्स से भी मिले थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह नहीं चाहती थीं कि गोविंदा के परिवार का कोई भी सदस्य उनसे मिले.गोविंदा ने कहा कि फिर बहुत रिक्वेस्ट करने पर उन्हें बच्चों को दूर से देखने की अनुमति दी गई और हम भारी मन से घर लौट आए थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह कृष्णा की बहन आरती सिंह भी के घर गए थे, जो शायद वह अपने इंटरव्यू में बताना भूल गए. गोविंदा को कृष्णा के व्यवहार से काफी दुख पहुंचा है और उन्होंने कहा है कि अब वह कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं.






Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page