M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लायन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क चिल्ड्रन आई चेकअप कैम्प , बच्चों को अपनी आंखों की देखभाल का अधिक ध्यान रखना चाहिए –अखिलेश गर्ग

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

लॉयन्स क्लब हापुड़ के तत्वाधान मे किडजी एलेमेन्टरी स्कूल, हापुड़ मे निःशुल्क चिल्ड्रन आई चेकअप कैम्प लगाया गया।

इस अवसर लॉयन्स क्लब अध्यक्ष लायन अखिलेश गर्ग ने बताया कि हमारे देश के भविष्य छोटे बच्चे हैं। जिनमें बचपन से ही देखा जाता है कि कोई आँख से संबंधित बीमारियां तो नहीं है। समय से पता चलने पर इसका इलाज हो जाता है।



उन्होंने बताया कि इस कैम्प में लगभग 325 बच्चों कि जांच की गयी तथा उक्त जांच मे 100 बच्चों कि आँखों मे दृष्टि संबंधी दोष पाए जाने पर स्कूल एवं बच्चों के अभिभावकों को उक्त संदर्भ मे सूचना दी गई है।



उन्होंने बताया कि इन बच्चों को निःशुल्क परामर्श लायन डॉ दुष्यंत बंसल द्वारा दिया जायेगा तथा क्लब द्वारा इस तरह के कैम्पो का आयोजन समय समय पर किया जायेगा। इस कैम्प का आयोजन लायन रमन मित्तल द्वारा किया गया ।



इस अवसर पर क्लब सचिव लायन विजय गोयल (कृषक), कोषाध्यक्ष लायन सौरभ अग्रवाल (गोविंद), लायन अतुल चौकड़ात, लायन सचिन सिंघल, लायन अनुज जैन, लायन ध्रुव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित मौजूद थे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page