ATMS College of Education Menmoms
News

एचपीडीए की कार्यवाही से कालोनाइजरों में मचा हडक़ंप- पिलखुवा विकास क्षेत्र में 7 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई

एचपीडीए की कार्यवाही से कालोनाइजरों में मचा हडक़ंप- पिलखुवा विकास क्षेत्र में 7 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में विकास क्षेत्र पिलखुवा में बुलडोजर से 7 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही की। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

             हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि  विकास क्षेत्र के पिलखुवा में खैरपुर मार्ग पर रिंकू सैनी द्वारा 4000 वर्ग मीटर,अचपल गढ़ी में समभूल,शहजाद,धर्मवीर,रोहित यादव द्वारा 6000 वर्ग मीटर,खैरपुर मार्ग पर किसान नरेश,मुकेश व डीलर शहजाद द्वारा 12000 वर्ग मीटर,ग्राम खेड़ा धौलाना रोड अजय गर्ग,विशाल तोमर व शाहिद द्वारा 2200 वर्ग मीटर,अचपल गढ़ी में हरपाल,अनीस द्वारा 6000 वर्ग मीटर,अशोक नगर में आबिद मलिक,विजय कुमार द्वारा 2000 वर्ग मीटर व वाल्मीकि चौक से जट्टपुरा मार्ग पिलखुवा में पंकज सैनी,ओम प्रकाश सैनी,जगमोहन व आबिद,राशिद द्वारा 12000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

             इस अवसर पर प्रभारी प्रवर्तन भवान सिंह बिष्टï,महेश उप्रेती,राकेश सिंह तोमर,जितेन्द्र नाथ दूबे,देशपाल सिंह,वीरेश राणा व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page