ATMS College of Education Menmoms
News

जिलें के दो टोल प्लाजा पर 292 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क वसूलने के डीएम ने दिए निर्देश, विभाग ने भेजा नोटिस

जिलें के दो टोल प्लाजा पर 292 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क वसूलने के डीएम ने दिए निर्देश, विभाग ने भेजा नोटिस

हापुड़। जिलें के पिलखुवा के छिजारसी और गढ़ के अल्लाहबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा से करीब 292 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली गई है। डीएम प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर स्टांप कार्यालय से दोनों टोल प्लाजा को नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थित कुराना टोल पर स्टांप शुल्क के निर्धारण के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने विभिन्न कंपनियों को टोल वसूली का ठेका दिया हुआ है। शासन
ने जिला प्रशासन को जारी निर्देशों में टोल वसूली के हिसाब से कंपनियों से स्टांप
शुल्क की वसूली करने के लिए कहा है। हापुड़ जिला प्रशासन ने जिले के तीनों
टोल पर स्टांप शुल्क निर्धारण के लिए एआईजी रजिस्ट्रेशन अरुण शर्मा को निर्देश
दिए थे। अधिकारियों ने छिजारसी और गढ़ टोल प्लाजा के अनुबंध अभिलेखों का
परीक्षण कर लिया है। बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थित कुराना टोल से दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों के अनुसार छिजारसी टोल

प्लाजा को दिल्ली हापुड़ मेरठ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड को 6367.27 करोड़ रुपये में 13 जनवरी 2024 से 22 साल की लीज पर दिया गया है। यहां से स्टांप वसूल के लिए कंपनी को 254.69 करोड़ का नोटिस जारी करने की तैयारी है।
गढ़ टोल प्लाजा आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह ठेका 29 मई 2018 से 20 साल के लिए है। आईआरबी कंपनी को 37.77 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क जमा कराने का नोटिस जारी किया जा रहा है


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page