ATMS College of Education Menmoms
News

पत्नी की हत्या के मामले में पति व प्रेमिका पर एफआईआर दर्ज

पत्नी की हत्या के मामले में पति व प्रेमिका पर एफआईआर दर्ज

हापुड़ । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर निवासी सोनी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, उसकी प्रेमिका व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपी की संपत्ति को बच्चों के नाम कराने की मांग की।

गाजियाबाद के बम्हैटा निवासी किरन पाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन सोनी की शादी रिंकू निवासी गांव सिंकदरपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन अपने पति के साथ नोएडा में रहने लगी। इस दौरान रिंकू का प्रेम प्रसंग वहां रहने वाली प्रियंका से हो गया।

रिंकू प्रियंका से शादी करना चाहता था, जिसके लिए सोनी से रजामंदी मांगी तो उसने मना कर दिया। इसके बाद से
आरोपी सोनी को प्रताड़ित करने लगा। बताया कि आरोपी रिंकू ने अपनी प्रेमिका और दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सिकंदरपुर छोड़ कर भाग गया।

वहीं, बृहस्पतिवार को मृतका के परिजन उसके बेटे लव और सम्राट को लेकर तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने रिंकू के हिस्से की संपत्ति दोनों बेटों के नाम कराने की मांग की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page