M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पत्नी से विवाद के बाद ट्रैनी दरोगा ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर

पत्नी से विवाद के बाद ट्रैनी दरोगा ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर

हापुड़। थाना धौलाना में तैनात प्रशिक्षु दरोगा ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया।

फिरोजाबाद निवासी ऋषभ ठाकुर साल 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हुए। छह माह पूर्व जिला बरेली निवासी युवती से विवाह हुआ था। इस समय ऋषभ की तैनाती थाना धौलाना में है। पति-पत्नी दोनों धौलाना के भटोनियां मोहल्ले में किराए के मकान पर रहते हैं। रविवार रात ऋषभ का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर
विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सोमवार को पत्नी के घरवालों ने मोहल्ले में आकर ऋषभ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ससुराल पक्ष के लोग अपनी पुत्री को लेकर थाना पहुंचे। जिसके बाद ऋषभ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देखकर मोहल्ले के लोगों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दरोगा की हालत
चिंताजनक बनी हुई है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page