M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुलिस भर्ती में मदद व शादी का झांसा देकर छात्रा से ओयो होटल में किया रेप ,बनाई अश्लील वीडियों, एफआईआर दर्ज

पुलिस भर्ती में मदद व शादी का झांसा देकर छात्रा से ओयो होटल में किया रेप ,बनाई अश्लील वीडियों, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने परिचित युवक ने
पुलिस भर्ती की तैयारी कराने व शादी का झांसा देकर एक ओयो होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है और एक लाईब्रेरी में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। माह दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। फोन पर बातें करते समय पुलिस की तैयारी कराने में साथ देने का आश्वासन देते हुए आरोपी युवक ने उसे झांसे में ले लिया। फरवरी 2023 को अपना जन्मदिन होने की बात कहते हुए आरोपी उसे मेरठ के गंगानगर स्थित अपने कमरे में ले गया। इस दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपी ने उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। इसके बाद जनवरी 2024 को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके अलावा भी आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार गढ़ रोड स्थित एक होटल में जबरन रेप किया। इसके बाद आरोपी ने नवंबर 2024 में उससे शादी करने का आश्वासन दिया।
11 नवंबर की शाम आरोपी ने फोन कर जातिसूचक शब्द कहते हुए उससे शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page