ATMS College of Education Menmoms
News

रंजिश के चलते युवक को गोलियों से भूना,हालत गंभीर

रंजिश के चलते युवक को गोलियों से भूना,हालत गंभीर

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवक को पेड़ के पास दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दो गोली मार दी। जिससे गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिलखुवा निवासी गांव लाखन के निवासी मनजीत ने बताया कि मनीष राणा से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार रात, मनजीत का भाई अमित मंदिर के पास खजूर के पेड़ के पास बैठा था। तभी मनीष और अनुज वहां पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। जब अमित ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने उस पर गोलियां चला दीं।

अमित के दाहिने हाथ और पीठ पर दो गोलियां लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष और अनुज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page