M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम नेहरू की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम नेहरू की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हापुड़।

कांग्रेसियों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नेहरू की 135 की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात फलों का वितरण लोगों को प्रसादी के रूप में किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश को सोने की चिड़िया बनाने का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने कहा कि जब देश में सुई तक नहीं बनती थी, तब देश में विभिन्न बांध, इसरो, भेल, और हेल का निर्माण कर देश में विकास की क्रांति को पंख लगाए थे। देश में कच्ची सड़कों को पक्की सड़कों में परिवर्तित और शहर – शहर, गांव – गांव बिजली पहुंचाने का काम नेहरू जी ने किया था।

 



पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आज देश ही नहीं, पूरे विश्व भर में भी नेहरू जी के कामों की प्रशंसा की जाती हैं। उन्होंने नेहरू जी के जीवन को याद करते हुए ये भी कहा कि नेहरू जी बच्चों से अत्यंत प्रेम किया करते थे और बच्चे नेहरू जी के कुशल व्यक्तित्व एवं प्रतिभा से खुश होकर उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारा करते थे। इसीलिए आज के दिन को नेहरू जयंती के साथ साथ बाल दिवस”
के रूप में भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।



इस मौकें पर पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, विक्की शर्मा, यशपाल सिंह, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, तनवीर चौधरी, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page