ATMS College of Education Menmoms
News

दुस्साहस: बेखौफ बदमाशों ने गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान से थानें के पास लूटे 1.50 लाख रुपए

दुस्साहस: बेखौफ बदमाशों ने गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान से थानें के पास लूटे 1.50 लाख रुपए

हापुड़। थाना कपूरपुर से चंद कदमों की दूरी पर गेहूं बेचकर वापस आ रहे किसान से बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव सपनावत निवासी किसान मनोज शर्मा गांव में ही गल्ले के व्यापारी मोहित गुप्ता का किराए पर ट्रैक्टर चलाता है। मनोज रोजाना गेहूं को हापुड़ बेचने के लिए जाता है। शनिवार की रात को गेहूं बेचकर डेढ़ लाख रुपये के साथ वापस गांव लौट रहा था। मध्य गंग नहर पटरी के पास पहुंचने पर बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर घायल कर • दिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित मनोज ने बदमाश को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मौके पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायल मनोज को अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया आपसी लेन देन का मामला लग रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page