ATMS College of Education Menmoms
News

नौकरी के नाम पर परिचित ने किया रेप,प्राइवेट एमएसएस को वायरल करनें की धमकी , दरोगा पीड़िता और आरोपी को आमने-सामने बैठाकर जानना चाहते हैं सच्चाई, एसपी से की शिकायत

नौकरी के नाम पर परिचित ने किया रेप,प्राइवेट एमएसएस को वायरल करनें की धमकी , दरोगा पीड़िता और आरोपी को आमने-सामने बैठाकर जानना चाहते हैं सच्चाई, एसपी से की शिकायत

हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी पीड़िता ने एक परिचित पर नौकरी दिलवाने के नाम पर रेप व अश्लील वीडियो बनाकर शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार संबंधित दरोगा
पीड़िता और आरोपी को आमने-सामने बैठाकर जानना चाहते हैं। जिसकी शिकायत एसपी से की गई है।

पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी एक व्यक्ति की उसके जीजा से दोस्ती थी और परिवार में जाना जाना था। आरोपी ने पीड़िता की नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध अनाने लगा और पीड़िता से पैसे ऐंठने लगा।

पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत करने को कहा तो उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसवा दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपी की शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता अब घर में अकेली है उसके घर में उसका भाई, माता-पिता कोई नहीं है।

आरोपी पिछले 20 वर्षों से पीड़िता का शोषण कर रहा है। पीड़िता और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देता है। आरोप लगाया गया कि आरोपी लड़कियों को ब्लैकमेल करके उन्हें वैश्यावृत्ति करने को मजबूर करता है, बात ना मानने पर डरा धमकाता है।

आरोपी ने उसके फोन पर अश्लील वीडिया भेजी और उसे वायरल करने की धमकी है। आरोपी के डर के कारण वह दो माह से अपने घर पर नहीं रह रही है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। आरोप है कि पीड़िता को तीसरे दिन थाने से जांच करने वाले दरोगा ने फोन पर घटना की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को थाने आने के लिए कहा। जिसमें बोला गया कि आरोपी को भी थाने बुलाया हैं, तुम भी आओ, घटना की जांच करनी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page