M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा का हुनर

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा का हुनर

हापुड़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में कक्षा 6 से 8 तक अध्यनरत बेसिक विद्यालयों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सितंबर के तृतीय शनिवार में विद्यालय स्तर पर 25 प्रश्नों के प्रश्न पत्र के माध्यम से श्रेष्ठ तीन-तीन छात्रों का चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत पांच सामान्य ज्ञान, पांच समसायिकी एवं 15 प्रश्न विज्ञान विषय के रखे गए थे। चयनित छात्रों की सूची खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय स्तर से 23 सितंबर में उपलब्ध करा दी गई है। प्रत्येक विद्यालय के चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन छात्रों को ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाना है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी प्रथम चरण में समस्त छात्रों को 25 प्रश्नों का एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिसमें पांच-पांच प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सम सामयिकी के होंगे तथा 15 प्रश्न विज्ञान के होंगे उसके बाद श्रेष्ठ 25 छात्रों को चयनित करते हुए, दूसरे चरण की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी 25 छात्रों का साक्षात्कार लेते हुए सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों को जनपद स्तर पर मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा तथा इन्हीं 25 छात्रों के साथ रेंडमली 5 – 5 बच्चे चुनकर ओपन क्विज को जाएगी। जिसमें प्रत्येक समूह से न्यूनतम 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्न तब तक जारी रखें जाएंगे जब तक विजेता टीम का चयन हो जाए। यह प्रतियोगिता एक दिन में ही पूर्ण कराई जाएगी। साक्षात्कार के सर्वश्रेष्ठ 5 छात्र प्रति ब्लॉक के द्वारा जनपद स्तर की मॉडल प्रतियोगिता में रॉ पदार्थ द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर अपना मॉडल बनाकर उसके विषय में चयन समिति के समक्ष अपने विचार रखने होंगे तथा क्विज प्रतियोगिता के चयनित समूह जनपद की क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से सितंबर माह के चतुर्थ शनिवार 28 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता के बाद जनपद की प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से पूर्व कराई जाएगी। इस विषय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर का कहना है कि विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने हैं जो डाइट मेंटर होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी एवं डाइट मेंटर किसी विवाद की स्थिति के लिए निर्णायक होंगे। विज्ञान ए आर पी स्कोरर की भूमिका में होंगे। प्रश्न पत्र की गोपनीयता एवम प्रतियोगिता में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। एस आर जी, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय एवं डीसी प्रशिक्षण प्रतियोगिता का अनुश्रवण करेंगे।

ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page