M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेप के आरोप में फरार चल रहे दरोगा के घर पर हापुड़ पुलिस ने दी दबिश,कुर्की के लिए नोटिस चस्पा

रेप के आरोप में फरार चल रहे दरोगा के घर पर हापुड़ पुलिस ने दी दबिश,कुर्की के लिए नोटिस चस्पा

हापुड़। जनपद के कपूरपुर थाने में तैनात एक दरोगा पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी दरोगा के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की तलाश में महिला थाना प्रभारी के नेतत्व में एक पुलिस उसके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी तेज कर दी है।

महिला थाने में एक युवती ने जनपद के कपूरपुर थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि ग्राम ताहरपुर जनपद जालौन
,निवासी दरोगा ने उससे 17 सितम्बर 2023 से बात करना शुरू थी। उससे मिलने भी आया था। 17 सितम्बर और 21 मार्च को उसे ओरई (जौलान) के एक होटल में ले गया था और उससे शादी करने का वायदा कर संबंध बनाए थे। 26 अप्रैल 2024 को पीड़िता को हापुड़ के कपुरपुर थाने के पास ग्राम डाहाना में स्थित अपने कमरे में सात दिन रखा था और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 27 अप्रैल को उसे सपनावत मंदिर ले गया
था, जहां शादी का वादा किया था। 29 अप्रैल 2024 को अपनी बहन के यहां पर नोएडा ले गया। 2 मई को वह अपने घर चली गयी और 11 जून को आरोपी उससे मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। इसके बाद भी समय समय पर उसके शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

महिला थाना प्रभारी अरुणा राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औरेया समेत उसके मिलने के संबंधित स्थानों पर दबिश दी।
आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना प्रभारी को गए हैं।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page