M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नगरपालिका ने एस. एस. वी. पीजी कॉलेज को भेजी 5.18 करोड़ रुपए का नोटिस,जमा ना करवाने पर जारी होगी आरसी

नगरपालिका ने एस. एस. वी. पीजी कॉलेज को भेजी 5.18 करोड़ रुपए का नोटिस,जमा ना करवाने पर जारी होगी आरसी

हापुड़। जिलें की प्रमुख शिक्षण संस्थान एस. एस. वी. पीजी कॉलेज हाउस व वाटर टैक्स जमा ना होने पर नगरपालिका ने
5.18 करोड़ रुपए का नोटिस भेजते हुए जमा ना करवाने पर आरसी जारी करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार जिले के प्रमुख एसएसवी पीजी कॉलिज ने नगर पालिका का वर्ष 2012 के बाद से जलकर और गृहकर जमा नहीं किया है। जिस कारण कॉलिज पर नगर पालिका का जलकर टैक्स 3 करोड़ 23 लाख 76 हजार रूपए बकाया है। जबकि गृहकर का 1 करोड़ 94 लाख 52 हजार 718 रूपए बकाया है।

ईओ मनोज कुमार ने बताया कि नगर पालिका का कॉलिज पर 5 करोड़ 18 लाख 28 हजार 718 रूपए टैक्स बकाया है। इस टैक्स को जमा करने के लिए पालिका ने पूर्व में भी कॉलिज को नोटिस जारी किया था। बकाया जमा करने के लिए कॉलिज को
एक माह का समय दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी कॉलिज द्वारा एक माह के निर्धारित समय में कोई आपत्ति या टैक्स जमा नहीं किया गया। ऐसे में अब पालिका ने कॉलिज को पुनः नोटिस जारी किया है। उन्होंने टैक्स की अदायगी के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर 15 दिन में टैक्स जमा नहीं होता है या फिर वैध कारण स्पष्ट नहीं किया जाता है तो संपत्ति की पालिका द्वारा आरसी जारी की जाएगी।

कालेज समिति के सचिव अमित अग्रवाल ने बताया कि मामलें में जानकारी की जा रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page