M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DheerkheraHapurIndustrial Area | इंडस्ट्रियल एरियाNewsUttar Pradesh

धीरखेड़ा इन्डस्ट्रियल एरिया की समस्या का प्रमुखता से होगा समाधान – अरूण गोविल, उघमियों ने किया सांसद का स्वागत

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा कि केन्द्र व यूपी सरकार का ध्यान उघोगों को बढ़ाना देनें का हैं,जिस कारण औघोगिक क्षेत्र की समस्यायों का समाधान प्रमुख हैं।

सांसद गोविल यहां धीरखेड़ा इन्डस्ट्रियल एरिया में उघमियों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ.नीतिन गौड़, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि धीरखेड़ा को हापुड़ में शामिल करने के लिए सरकार से वार्ता की जायेगी और उनकी जो भी समस्या शासन स्तर पर है का समाधान का प्रयास किया जायेगा।

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शान्तुन सिंघल व धीरखेड़ा इन्डस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग सोनू ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी,सड़क निर्माण सहित अन्य समस्यायों का समाधान बहुत आवश्यक है।



मौकें पर मौजूद हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ .नितिन गौड़ ने बताया कि नाले के लिये 5.50 करोड़ रुपए पास हो चुके हैं जल्द ही टेण्डर की प्रक्रिया हो कर काम काम शुरू हो जाएगा।



जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि असौडा के पास बंद नाले का काम ज़िला पंचायत द्वारा किया जायेगा।



इस मौके पर विधायक विजय पाल , धीरखेड़ा से उधमी राजेंद्र गुप्ता , धीरज चुग , शान्तनु सिंहल , पवन शर्मा , नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. You can definitely see your enthusiasm in the work you write. The world hopes for even more passionate writers like you who are not afraid to say how they believe. Always follow your heart.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page