ATMS College of Education Menmoms
News

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: शिकायतों के बावजूद नहीं बदला बिजली खम्बा,टूटकर मकान पर गिरा,बाल – बाल बचें लोग,बड़ा हादसा टला

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते व शिकायतों के बावजूद एक जर्जर खम्बें को नहीं बदला गया,जिस कारण बुधवार को बिजली का खम्बा एक मकान पर गिर गया, जिससे लोग बाल बाल बच गए और एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। घटना से मौहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को हापुड़ के रेलवे रोड़ स्थित पटेलनगर में कथा स्थल के निकट एक जर्जर खम्बा बुधवार दोपहर अचानक जड़ से टूटकर एक मकान पर जा गिरा, जिससे मौहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। 

आनन फानन में मौहल्ले वासियों ने बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारी को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने कहा कि बिजली विभाग ने मौहल्ले में दो टूटे खम्बें बदले थे,इस खम्बें के लिए भी कहा गया था, परन्तु उन्होंने एक नहीं मानी,जिस कारण आज यह हादसा हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page