ATMS College of Education Menmoms
News

महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष ने किया पर पौधारोपण,पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है – सुलोचना मौर्य

प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सुलोचना मौर्य के द्वारा स्कूल में पौधारोपण किया गया।

वृक्षारोपण कर देख-रेख का लिया संकल्प।
निंदुरा

बाराबंकी। प्रधानमंत्री  एवम् वन विभाग की ओर से शुरू की गई पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत जनपद बाराबंकी के निंदुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में पौधारोपण किया गया, प्रधानमंत्री  के आह्वान पर आज महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने सभी के साथ  वृक्षारोपण कर मातृ शक्ति के सम्मान हेतु एवम् पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाने के लिए संकल्प लिया है।

अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को करके दिखाएं, विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों को एक-एक पेड़ लगाने एवम उसके पालन पोषण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि सभी लोग  अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखरेख भी करें। साथ ही उन्होंने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे नहीं हों तो हम सब सांस नहीं ले सकते। इसलिए बेहतर जीवन के लिए हम सब को पौधों को लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चें, महिला अभिभावक, खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सुलोचना मौर्य, वरिष्ठ समन्वयक संदीप कुमार वर्मा , हरि प्रकाश शुक्ल, अभिषेक गिरि, हिमेश ठाकुर, ओमकार वर्मा ,पियूष कुशवाहा, रामवीर सिंह, शिव शंकर सिंह एवम प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर से कोमल कुमार , सईद अख़्तर समेत लगभग एक दर्जन माताएं उपस्थित हुए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page