ATMS College of Education Menmoms
News

पालिका ने जमकर चलाया योगी बुल्डोजर, मुक्त करवाई सरकारी जमीन ,मचा हड़कंप

हापुड़।  चमरी में सरकारी भूमि पर बने मकानों पर शनिवार को नगर पालिका का बुलडोजर गरजा। बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।

नगर पालिका ने चमरी के पास अवैध कब्जा करने वाले मकानों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजकर और मकानों पर निशान लगाकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी 50 से अधिक भवन स्वामियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पिछले माह से नगर पालिका टीम बार बार मोहल्ले में जाकर अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रही थी।

उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शनिवार को नगर पालिका टीम पुलिस बल के साथ चमरी में पहुंची और सरकारी भूमि पर बने भवनों पर बुलडोजर से ध्वस्त किया। वहीं सरकारी भूमि पर बने रैंप, चबूतरों का ध्वस्त किया। नगर पालिका की कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई।

वहीं इस दौरान हंगामे को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। ईओ मनोज कुमार का कहना है कि बार बार नोटिस और चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामियों द्वारा सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया था। इसके बाद नगर पालिका टीम ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page