ATMS College of Education Menmoms
News

पहले शादी की कसमें, फिर रेप और सरकारी नौकरी लगी तो कर दिया इंकार, क्षुब्ध प्रेमिका ने घर पहुंचकर खाया जहर, मौत 

-परिजनों ने लगाया आरोप,रेलवे में गार्ड की नौकरी लगने पर पलटा प्रेमी

प्रेमी सहित पांच परिजनों पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

:गढ़ रोड पर एक युवती ने प्रेमी के शादी करने से इंकार करने पर जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप हैं कि युवक पिछले काफी समय से युवती को शादी करने का झांसा दे रहा था। उसने उसका शारीरिक शोषण भी किया। इस बीच सरकारी रेलवे की सरकारी नौकरी लगने पर उसने और उसके परिवार वालों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर जहर खा लिया। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती और कोतवाली क्षेत्र के एक गांव सबली  निवासी युवक के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।युवती लगातार युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। जबकि रेलवे में नौकरी लगने के कारण युवक और उसके परिवार के लोग शादी को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। रविवार की रात को युवती युवक के घर पहुंच गई और यहां विवाद होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख युवक के परिजन में अफरा तफरी मच गई।

आनन फानन में युवक के परिजन युवती को नगर के एक अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख युवती को मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम गया।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के की रेलवे में गार्ड की नौकरी लगने के बाद वह पलट गया और उनकी बेटी का शारीरिक शोषण कर धोखा देता रहा , जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

थाना हापुड़ देहात निरीक्षक सुरेश कुमार  ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक सहित पांच परिजनों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. 5 लोगों के नाम तो बताओ जिस बेचारी लड़की ने उन kamino की वज़ह से जहर खाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page