ATMS College of Education Menmoms
News

12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी , एफआईआर दर्ज

हापुड़। दिल्ली रोड और रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ प्रथम देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। इसमें 12 लोगों को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला अलीनगर की गली नंबर तीन में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जा रही थी। फीडर पर अधिक लाइनलॉस के कारण यहां मॉर्निंग रेड की गई।

इस दौरान मीटर बाईपास, कटिया डालकर चोरी पकड़ी गई। अलीनगर निवासी
साजिद, कल्लू, आस मोहम्मद, इस्लाम, इकबाल, नवाब, रहीसू, शहजाद, रऊफ, मोहम्मद इरफान के घर बिजली की चोरी मिली। इसके अलावा दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े मोतीनगर कॉलोनी में तीन उपभोक्ता पकड़े गए। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page