M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मनचलों ने छात्रा सहित दो युवतियों की छेड़छाड़,विरोध करने पर की पिटाई


हापुड़। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में एक छात्रा व युवती से अलग अलग छेड़खानी व अश्लील हरकतें की,विरोध करने पर मनचलों ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी की नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। स्कूल आने, जाने के दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। दो दिन पहले बेटी घर के बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी, रास्ते में आरोपी ने उसे रोक कर छेड़छाड़ की और एक पत्र देने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया।

उधर
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव युवती ने बताया कि 21 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से अपने प्लॉट पर घूमने जा रही थी। रास्ते में जामुन के पेड़ के नीचे बैठे पांच युवक नशे में उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। विरोध कर वह अपने घर चली आई। इसके बाद आरोपी जबरन घर में घुस आए और अभद्रता कर उसे जमकर पीटकर फरार हो गए।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page