News
सात लाख रुपए का चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने दिए कुर्की के आदेश, आरोपी फरार
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-07-01-13-25-12-60_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E37284792494749561301-300x165.webp?resize=300%2C165&ssl=1)
हापुड़।थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध सात लाख रुपए के चेक बाउंस के एक मामले में लखनऊ की एक अदालत ने कुर्की के आदेश दिए हैं। फिलहाल आरोपी फरार है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E22182388945972008663-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E24661876388964690633-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
लखनऊ निवासी प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी राज आलम ने चार साल पहले सात लाख रुपए कर्ज लिए थे। कई बार वापस मांगने पर भी आरोपी ने कर्ज वापस नहीं किया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E27086231282878056942-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
बाद में उसने सात लाख रुपए का चेक दिया जो बैंक खाते में जमा करने के बाद बाउंस हो गया। मामला अदालत में पहुंचा। कई बार अदालत ने राज आलम को पेश होने का समन भेजा, लेकिन राज आलम पेश नहीं हुआ। आखिरकार आरोप साबित होने के बाद लखनऊ के अतिरिक्त न्यायालय ने ये आदेश दिए हैं।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E27132392448804626873-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)