मुख्यमंत्री से बोलें विधायक – हापुड़ का होगा अपना सांसद
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-25-15-09-26-16_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb67E2-16585716075614894292-300x158.webp?resize=300%2C158&ssl=1)
हापुड़ । क्षेत्र के विकास व जिलें के सीमा विस्तार व अन्य मामलों को लेकर धौलाना विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और जिले के सीमा विस्तार की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिले के सीमा विस्तार, पिलखुवा-धौलाना मार्ग को चार लेन कराए जाने और धौलाना को आईटी हब बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि इससे उद्यमी और अधिक निवेश करेंगे, जिससे बेरोजगारी समाप्त होगी और हापुड़ के अलावा आसपास के युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिले का विस्तार होने से विकास कार्य को अधिक धनराशि मिलेगी। हापुड़ की अलग लोकसभा होगी। विधायक ने बताया कि इसके अलावा अन्य विकास संबंधी मुद्दों पर भी वार्ता हुई।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E22532064041318986993-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2946028112008856839-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25834014137596226003-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E21220201641497131349-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)