ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में हुई श्री बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु,हुआ भंडारा,निकाली शोभायात्रा

हापुड़। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड पर नवनिर्मित बालाजी धाम में बालाजी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमें।

प्रातःकाल में बालाजी प्रतिमा के साथ शिव परिवार, मां दुर्गा व रामदरबार की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार व अनुष्ठान के साथ सभी प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा चंडी रोड से शुरू होकर पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड होती हुई बालाजी धाम पर विश्राम की गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। वहीं भक्त भी भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। कार्यक्रम में प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मनीष कंसल मक्खन, मूलचंद, सुभाष चंद, दीपक, राजेश सिंघल, सुक्खन आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page