M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खेत में काम कराने के बहाने युवती का अपहरण


हापुड़।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपहरण कर लिया गया। गांव के ही रहने वाली एक महिला पीड़िता को अपने साथ काम कराने के बहाने ले गई थी। जिसके बाद उसने अपने पुत्र के साथ उसे फरार करा दिया। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एसएचओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि गांव निवासी एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव की रहने वाली गीता अपने साथ खेतों पर काम कराने के बहाने ले गई। देर शाम तक भी जब पुत्री घर नहीं पहुंची तो परेशान परिजन आरोपी गीता के घर पहुंच गए। जहां पर गीता ने बताया कि उसकी पुत्री थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगी। देर रात तक भी जब पुत्री घर नहीं आई तो लगा कि आरोपी गीता ने अपने पुत्र देवेंद्र उर्फ कालू के साथ फरार करा दिया है। परेशान परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page