M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ निवासी डॉ. हिरो हितो को पूर्व राष्ट्रपति ने किया वैश्विक बौद्ध राजदूत पुरस्कार से सम्मानित

हापुड़।

बौद्ध शिक्षाओं और परंपराओं के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज के सलाहकार डॉ. हिरो हितो को प्रतिष्ठित वैश्विक बौद्ध राजदूत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
विश्व थेरवाद बौद्ध केंद्र द्वारा आयोजित थेरवाद बौद्ध धर्म और सामाजिक सहभागिता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. हिरो हितो को यह सम्मान भारत के पूर्व महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा उत्तराखंड के यशस्वी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह ने डॉ.हिरो हितो को बधाई दी।



पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने कहा कि आधुनिक समाज की जटिलताओं को सुलझाने में बौद्ध दर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के कल्याण हेतु तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज द्वारा बौद्ध धर्म के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की।



लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त  गुरुमीत सिंह ने बौद्ध ध्यान के समग्र सार को रेखांकित किया। उन्होंने व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में बौद्ध धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।



डॉ.हिरो हितो ने पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थेरवाद बौद्ध धर्म सामाजिक सहभागिता, अध्यात्म व मानव कल्याण पर आधारित है। उन्होंने सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज द्वारा बौद्ध धर्म को पल्लवित करने की दिशा में किये जा रहे कार्यो से सभी को रूबरू कराया।
इस अवसर पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, सीईओ डॉ.शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए डॉ.हिरो हितो को बधाई दी।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page