M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.39 लाख रुपये ठगी, एफआईआर दर्ज

विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.39 लाख रुपये ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़

हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर निवासी एक व्यक्ति व परिचित से पिता-पुत्र व एजेंट ने सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.39 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र व एजेंट के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मोहल्ला रफीकनगर निवासी महताब ने बताया कि करीब आठ माह पहले उसका रिश्तेदार आशिक अली निवासी मुज्जफरनगर उसके घर आया था। उसने बताया कि उसका पुत्र नसीम सऊदी अरब में रहकर लोगों का पासपोर्ट व वीजा तैयार कराकर नौकरी भी लगवाता है। आशिक अली के झांसे में आकर पीड़ित ने नसीम से बात की। उसने बताया कि वह उसकी सऊदी अरब में नौकरी लगवा देगा और इसकी एवज में 2.20 लाख रुपये की मांग की। आरोपी पिता-पुत्र पर भरोसा कर उसने

25 दिसंबर 2022 को 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अपने परिचित जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मजीदनगर निवासी शाहनवाज से आरोपी आशिक अली की मुलाकात कराई। आशिक अली ने शाहनवाज की बात भी अपने पुत्र नसीम से कराकर शाहनवाज की नौकरी लगवाने की एवज में उससे 3.95 लाख रुपये ले लिए।



इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने एक एजेंट अतीक से साज कर पीड़ित व शाहनवाज का पासपोर्ट व वीजा भी बनवा
दिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो साल की अवधि के लिए दोनों को सऊदी अरब भिजवा दिया। जहां दोनों ने पांच माह तक नाई की दुकान पर नौकरी की। लेकिन, उन्हें वेतन नहीं मिला। इसके बाद नसीम ने दोनों को वापस घर भिजवा दिया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आशिक अली, नसीम व अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page