ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

दोस्ती में हापुड़ निवासी ब्यूटीपार्लर संचालिका से लूटपाट के बाद किया रेप, गिरफ्तार

दोस्ती में हापुड़ निवासी ब्यूटीपार्लर संचालिका से लूटपाट के बाद किया रेप, गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़। थाना मसूरी क्षेत्र में हापुड़ निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने दोस्त पर घूमनें के बहानें जंगल में ले जाकर लूटपाट व रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कार्यवाहक एसीपी मसूरी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हापुड़ की रहने वाली एक महिला क्षेत्र के मिशलगढ़ी में ब्यूटी पार्लर करती है। उसकी सदरपुर के रहने वाले अंकुर चौधरी से दोस्ती थी। महिला ने शिकायत दी है कि तीन फरवरी को वह उसके पास आया और घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। रास्ते में से उसने बाइक सिकरोड़ा के जंगलों की ओर मोड़ ली। वहां ले जाकर उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर उनका मोबाइल व कुंडल छीनकर उन्हें छोड़कर भाग गया।

एसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page