M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

एचपीडीए अभियान चलाकर अवैध निर्माण करेगा सील,प्लाटिंग को करेगा ध्वस्त:वीसी

एचपीडीए अभियान चलाकर अवैध निर्माण करेगा सील,प्लाटिंग को करेगा ध्वस्त:वीसी

हापुड़

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद की तीनों तहसील क्षेत्र में
अवैध निर्माण व कालोनियों को ध्वस्त करने व सील करने को गत फरवरी माह में
अभियान चलाने जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा
व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को पत्र सौंपकर पुलिस बल उपलब्ध कराने की
मांग की है।
आपको बता दें,कि जिले के शहरी क्षेत्र में भवन,गोदाम,दुकान
फैक्ट्री आदि का निर्माण कराने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से
नक्शा पास कराना होता है। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी प्राधिकरण से
लोग व्यवसायिक व आवासीय भवनों का नक्शा पास नहीं कराया जा रहा है।
जनपद के हापुड़ शहरी क्षेत्र में लोगों द्वारा एचपीडीए से बिना
नक्शा स्वीकृत कराये अवैध निर्माण कराये जा रहे है। जिससे प्राधिकरण को
प्रतिमाह लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। जनमानस द्वारा अवैध
निर्माणों की शिकायत प्राधिकरण उपाध्यक्ष से की जा रही है। प्राधिकरण
द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लाटिंग को ध्वस्त भी
कराया गया है।
एचपीडीए उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ आईएएस ने बताया कि जनपद अवैध
निर्माण व प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस जारी किये गये थे,कि वह
प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण व प्लाटिंग करें। इसके बावजूद
भी लोगों ने प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया। ऐसे अवैध निर्माण व
कालोनी ध्वस्तीकरण व सील करने को जनवरी माह ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान
चला रहा है। जिसे शांतिपूर्ण चलाने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता होगा।
इसलिए जिलाधिकारी प्रेरणा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को पत्र सौंपकर
पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी व नामित मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने
की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कालोनियों में भूमि के रेट कम होने के
कारण अधिकृत कालोनियों की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जिले में काफी
संख्या अवैध कालोनियों काटे जाने की भी शिकायतें मिल रही है।

 





 



 



 



 







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page