ATMS College of Education Menmoms
News

1 अप्रैल से पहले निपटा लें टैक्स और होम लोन समेत ये 5 काम, नहीं तो होगा नुकसान

नई दिल्ली: Changes From April 1, 2021: एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में कुछ जरूरी काम बचे दिनों में निपटा लीजिए वरना आपका नुकसान हो सकता है. इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट पाने के लिए निवेश और आधार (Aadhaar) को पैन (PAN) से लिंक करने जैसे कई जरूरी काम आपको इस महीने करने हैं. साथ ही आप घर खरीदने के लिए सस्ता होम लोन का फायदा भी ले सकते हैं.

इनकम टैक्स में छूट के लिए निवेश

अगर आप चालू कारोबारी साल में टैक्स छूट का फायदा लेने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इसको 31 मार्च तक निपटा लें. इनकम टैक्स एक्ट के कई सेक्शन जैसे 80C और 80D के तहत किए गए निवेश पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें- LPG Subsidy: क्या बंद हो गई आपकी LPG सब्सिडी! Aadhaar से तुरंत करें लिंक, फिर मिलने लगेगा फायदा

Aadhaar-PAN लिंक करा लें

पैनकार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. अगर आपने 31 मार्च तक अपने पैन को आधार से नहीं जोड़ा तो ये अवैध हो जाएगा. ऐसे में इसे डिएक्टिवेट होने से बचाने के लिए इसे 31 मार्च तक लिंक करा लें. 

VIDEO

सस्ते होम लोन का फायदा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC, कोटक महिंद्रा और ICICI बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें बहुत कम कर दी हैं. अगर आप कम ब्याज दर पर होम लोन लेना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च 2021 तक अप्लाई करना होगा. इस स्कीम के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक 6.70% ब्याज पर लोन दे रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक 6.65% ब्याज पर होम लोन दे रहा है.

पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 7 किस्त किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है. जो लोग अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अगर 31 मार्च से पहले अप्लाई कर देते हैं और उनकी एप्लिकेशन को स्वीकार कर लिया जाता है तो होली बाद उन्हें 2000 रुपए मिलेंगे, जो कि अप्रैल या मई तक खाते में आ जाएगी. इस योजना के तहत सरकार सालाना 6000 रुपए दो-दो हजार की 3 किस्तों में देती है.

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का मौका

अगर आप किसान हैं और अबतक आपका किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) नहीं बन पाया है तो निराश न हों. सरकार 31 मार्च तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रही है. जिन किसानों को अभी तक KCC नहीं मिला है, वे अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने KCC बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है. अब किसानों को एक बेहद आसान फॉर्म भरना होगा और 15 दिनों के भीतर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- SIP के जरिए निवेश को लेकर ये हैं 7 सबसे बड़े मिथक, दूर कर लीजिए फायदे में रहेंगे

LIVE TV



Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page