ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

चाय के साथ मंचिंग के लिए चाहिए होता है कुछ न कुछ, तो बनाएं हेल्दी ‘रागी कुकीज़

चाय के साथ मंचिंग के लिए चाहिए होता है कुछ न कुछ, तो बनाएं हेल्दी ‘रागी कुकीज़

लाइफस्टाइल

चाय के साथ अगर आपको मंचिंग के लिए कुछ न कुछ चाहिए ही होता है, तो मैदे वाले बिस्किट्स या फ्राइड आइटम्स खाने की जगह रागी कुकीज़ बना सकते हैं। यहां जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री :

1 कप पिघला हुआ घी/मक्खन, 3/2 कप पिसी हुई शक्कर/गुड़, 1 कप रागी का आटा, 1/2 कप बेसन, 1 चुटकी बेकिंग पाउडर, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, 1 चुटकी इलायची पाउडर, 1 चुटकी नमक

विधि :

  • एक बाउल में पिघला घी या मक्खन और शक्कर डालें और ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें रागी आटा, बेसन, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, इलायची पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह सूखा मिक्स कर लें। फिर इसका नरम आटा गूंध लें। तैयार आटे से पेड़े काटकर हथेलियों की मदद से कुकीज़ शेप दें। वैसे कुकीज़ कटर का मदद से और भी कई तरह के शेप दे सकते हैं।
  • सभी कुकीज़ को माइक्रोवेव अवन प्रूफ प्लेट पर एक-एक इंच की दूरी पर सेट करें।
  • प्लेट को माइक्रोवेव अवन में ग्रिल रैक पर रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 8-10 मिनट तक बेक कर लें।
  • फिर अवन से निकालकर ठंडा होने दें।
  • कुकीज़ को एयरटाइट कंटेनर में रखें और हफ्ते भर तक एन्जॉय कर सकते हैं।
jmc
jmc

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page