ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

साथी के साथ मिलकर एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी जिसमे गोली आंख में लगकर सिर में धंस गई

साथी के साथ मिलकर एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी जिसमे गोली आंख में लगकर सिर में धंस गई

मेरठ

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ में पत्नी के प्रेमी को गोली मारने की घटना सामने आने के बाद पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। युवक को गंभीर हाल में पहले मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। पत्नी युवक के साथ भाग गई थी। जिसके बाद पंचायत में फैसला हुआ था।

परीक्षितगढ़ थाना राजपुर में योगेश उर्फ कालू पुत्र शिवचरण की पत्नी दो बच्चों के साथ गांव के ही शिवम पुत्र संजय के साथ फरार हो गई थी। हालांकि कुछ समय बाद समाज के दबाव में दोनों वापस लौट आए थे। लेकिन वह शिवम के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। जिसका गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत में फैसला भी हाे गया था।

शिवम के साथ रहने लगी थी पत्नी

लगभग एक माह से वह शिवम के साथ परीक्षितगढ़ में बस स्टैंड पर किराए के मकान में रहने लगी थी। योगेश उससे रंजिश रखने लगा। शुक्रवार सुबह करीब सात शिवम किराए के मकान के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दाैरान कालू, शिब्बू पुत्र जसवंत के साथ वहां आया। शिब्बू ने शिवम को पकड़ लिया और कालू ने उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी, जो उसकी आंख से पार होकर सिर धंस गई।

उसे मेरठ मेडिकल भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

हमलावर ने पंचायत के फैसले को नहीं माना

हमलावर योगेश की पत्नी से परेशान रहता था। लेकिन उसे कभी छोड़ना नहीं चाहता था। जबकि वह पूर्व में भी शिवम के साथ जा चुकी थी। शिवम लिॅटर की मशीन चलाता था। जबकि योगेश मजदूरी का काम करता था। वह उसकी जरूरत पूरी करने का प्रयास करता था, लेकिन वह मानती नहीं थी। वह इसके लिए शिवम को ही जिम्मेदार मान रहा था। पंचायत के फैसले को भी उसने मान लिया लेकिन मन में उसे सबक सीखने की ठान ली थी।

 

jmc

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page