M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

शासन की योजनाओं का पात्रों को शत प्रतिशत लाभ दिलाया जायेगा:सीडीओ अभिषेक

शासन की योजनाओं का पात्रों को शत प्रतिशत लाभ दिलाया जायेगा:सीडीओ अभिषेक

हापुड़

हापुड़। जनपद के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों का दिलाना व जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 2000 बैच के आईएएस अधिकारी है। उनकी प्रथम नियुक्ति जनपद जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर हुई थी। शासन द्वारा जनपद हापुड़ में मुख्य विकास अधिकारी पद भी उनकी प्रथम नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में आने वाली जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा। कोई भी समस्या होने पर निस्तारण कराने के लिए जनता कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकती है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान व उनके आदेशों का पालन किया जायेगा।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page